बीसीसीआई ने आईपीएल फ़ाइनल को 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों को किया समर्पित
बीसीसीआई ने मंगलवार को बताया कि उसने अहमदाबाद में तीन जून को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के लिए तीनों सेना के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। साभार : गूगल टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान हाल में हुए ऑपरेशन…

बीसीसीआई ने मंगलवार को बताया कि उसने अहमदाबाद में तीन जून को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के लिए तीनों सेना के प्रमुखों को आमंत्रित किया है।

टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में उनके ‘वीरतापूर्ण प्रयासों’ को सलामी दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक मीडिया बयान में यह घोषणा की। सैकिया ने मंगलवार को एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए सभी भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों, शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया है।’’
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की ‘वीरता, साहस और निस्वार्थ सेवा’ को सलाम करता है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीरतापूर्ण प्रयासों’ की सराहना की जिसने राष्ट्र की रक्षा की और उसे प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सराहना के तौर पर हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने और अपने नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। जबकि क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून बना हुआ है लेकिन हमारे देश और इसकी संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बड़ा कुछ भी नहीं है।’’ जनरल उपेंद्र द्विवेदी थल सेना प्रमुख हैं जबकि एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी नौसेना प्रमुख हैं।
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह वायुसेना प्रमुख हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।
आतंकी हमले में मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे। जवाबी कार्रवाई के चलते दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच संक्षिप्त सैन्य टकराव हुआ था जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के संघर्ष विराम के अनुरोध पर अपने अभियान को रोकने पर सहमति जताई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
