द इंडियन व्यू

अल्टमायर का कमाल : फ्रिट्ज को हराकर फ्रेंच ओपन में किया बड़ा उलटफेर

फ्रेंच ओपन में जर्मनी के डेनियल अल्टमाइर ने पहला बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने पहले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को हराया। अल्टमाइर ने फ्रिट्ज को चार सेटों में 7-5, 3-6, 6-3, 6-1 से मात दी। Daniel Altmaier…

Ragwendra P Singh
May 27, 2025
2 min read
अल्टमायर का कमाल : फ्रिट्ज को हराकर फ्रेंच ओपन में किया बड़ा उलटफेर

फ्रेंच ओपन में जर्मनी के डेनियल अल्टमाइर ने पहला बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने पहले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को हराया। अल्टमाइर ने फ्रिट्ज को चार सेटों में 7-5, 3-6, 6-3, 6-1 से मात दी।

Daniel Altmaier (@daniel.altmaier)

कोर्ट में तेज शॉट्स के लिए फेमस अल्टमायर ने दो घंटे, 41 मिनट के मुकाबले में साहस के साथ खेला। उनके खेल में आक्रामकता, नियंत्रण और बुद्धिमत्ता का मिश्रण था जिसने फ्रिट्ज को धराशाई कर दिया। मैच के बाद अल्टमायर ने कहा, "यह बहुत खास था, मैं पिछले कुछ हफ्तों से आत्मविश्वास हासिल करने और इस तरह के मैचों के लिए तैयार होने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हूं।"

इस खिलाड़ी ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर अपनी क्षमता पहले भी दिखाई थी। वह 2020 में चौथे राउंड तक पहुंचे थे। सोमवार की जीत रोलां गैरो में उनके करियर की तीसरी बड़ी जीत थी। 2020 में माटेओ बेरेटिनी को और 2023 में जैनिक सिनर को हराने के बाद शीर्ष 10 प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी पांचवीं जीत थी।

मैच का अहम समय चौथे सेट में अल्टमायर का दबदबा था, जहां उन्होंने दो ब्रेक सर्व के साथ बढ़त मिली। एक विशेष रूप से आश्चर्यजनक रैली विजेता के इनसाइड-आउट फोरहैंड के साथ समाप्त हुई। यहीं फ्रिट्ज चूक गए। उन्होंने कहा, "हर टेनिस खिलाड़ी जो बलिदान देता है, वह अविश्वसनीय है। मेरे पास एक दीर्घकालिक दृष्टि है और मैं निश्चित रूप से इस खेल में कुछ बड़ा हासिल करना चाहता हूं। इसलिए मुझे इस तरह के मैच जीतने हैं।"

फ्रिट्ज के लिए हार एक बड़ा झटका थी। 2019 यूएस ओपन के बाद से ग्रैंड स्लैम में वह दूसरी बार और रोलां गैरो में 2018 के बाद से पहली बार पहले राउंड में हारे हैं। अमेरिकी खिलाड़ी ने 2024 यूएस ओपन में इतिहास रच दिया था, जब वह 2006 में एंडी रोडिक के बाद किसी मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बने थे।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन स्टेफानोस त्सित्सिपास ने टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 7-5, 6-3, 6-4 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूर्व फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट ने रोलां गैरो में अपनी लगातार आठवीं पहले दौर की जीत दर्ज की और अब उनका सामना इतालवी क्वालीफायर मैटेओ गिगांटे से होगा। तीसरे दौर में उनका मुकाबला 13वें वरीय बेन शेल्टन के साथ हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।