कुंबले ने कहा- गिल टेस्ट टीम की कमान संभालने में सक्षम
दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने सोमवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआई करने से अलग है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि शुभमन गिल इससे निपटने में ‘सक्षम’ हैं क्योंकि वह टेस्ट टीम की…

दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने सोमवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआई करने से अलग है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि शुभमन गिल इससे निपटने में ‘सक्षम’ हैं क्योंकि वह टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। गिल अगले महीने शुरू इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

20 जून से शुरू हो रहे इस दौरे में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। साथ ही गिल विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में ‘तीन स्तंभों’ के संन्यास लेने के बाद भारत के बदलाव के दौर की शुरुआत में कप्तानी करेंगे।
‘ऑस्ट्रेलियाई समर ऑफ क्रिकेट 2025-26’ कार्यक्रम में स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा के साथ बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा, ‘‘सभी सक्षम हैं, आपने देखा है कि वे किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं।’’ उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास युवा भारतीय टेस्ट टीम के लिए कोई सलाह है।
भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘भारत के लिए कप्तानी किसी फ्रेंचाइजी या किसी राज्य की टीम की कप्तानी से थोड़ी अलग है। इसके साथ अपनी जिम्मेदारियां और दबाव भी जुड़े होते हैं। लेकिन मुझे यकीन है कि शुभमन इससे निपट लेंगे और मुझे लगता है कि वह सक्षम हैं।’’ उन्होंने कहा कि कोहली, रोहित और अश्विन के टेस्ट टीम में नहीं होने के तथ्य को स्वीकार करना मुश्किल होगा लेकिन इससे गिल को अपनी विरासत बनाने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘परिवर्तन होना तय है और भारतीय क्रिकेट के लंबे समय से तीन स्तंभ रहे खिलाड़ी अब उपलब्ध नहीं रहेंगे। प्रशंसक के रूप में हमारे लिए भी यह अलग होगा क्योंकि जब भारतीय क्रिकेट टीम पहले टेस्ट में मैदान पर उतरेगी तो वहां तीन नाम नहीं दिखेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह अलग होने वाला है इसलिए मुझे यकीन है कि ड्रेसिंग रूम को समय के साथ इसकी आदत हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह एक युवा टीम की शुरुआत है और यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र है जिसके बारे में मुझे यकीन है कि यह मौजूदा टीम जीतना चाहेगी और फिर फाइनल में पहुंचेगी और उम्मीद है कि एक दिन ट्रॉफी अपने पास रखेगी इसलिए मुझे यकीन है कि शुभमन इस तरह की विरासत बनाने की कोशिश करेंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
