आल इंडिया बैडमिंटन में यूपी की सोनाली ने जीता स्वर्ण पदक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सोनाली सिंह ने हैदराबाद में 8 से 15 मई तक आयोजित योनेक्स सनराइज आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता।बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी की स्टार महिला खिलाडी…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सोनाली सिंह ने हैदराबाद में 8 से 15 मई तक आयोजित योनेक्स सनराइज आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता।बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी की स्टार महिला खिलाडी सोनाली सिंह ने रोमांचक फाइनल में अमृता प्रथमेश के साथ खेलते हुए दिया भीमैया और बरूणी परस्वा को 12-21, 22-20, 12-21 के स्कोर से हराया।

उनकी दृढता रणनीतिक खेल और शानदार समन्वय ने उन्हे शीर्ष स्थान दिलाया जो उनके कैरियर मेे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और अकादमी की शीर्ष खिलाड़ियों को तैयार करने की प्रतिष्ठा को मजबूत करता है।
हैदराबाद मे सोनाली सिंह और अमृता की बड़ी जीत बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी के लिए बड़े गर्व का क्षण है, जो अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ से कोचिंग के माध्यम से चैम्पियन तैयार करना जारी रखे हुए है। सोनाली सिंह ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि ’अमृता के साथ स्वर्ण जीतना एक अविस्मरणीय क्षण है।
मै अपने कोच, अपनी जोडीदार, और बीबीडी यूपी बैड़मिंटन अकादमी के अटूट समर्थन के लिए आभारी हॅू। यह जीत मझे और अधिक हासिल करने की प्रेरणा देती है। इस सफलता पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास, अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल (चेयरमैन प्रसार भारती) एवं सचिव डा.सुधर्मा सिंह ने बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
