द इंडियन व्यू

नांद्रे बर्गर ने संदीप शर्मा की जगह ली, राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल

राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के बाहर हो जाने के कारण आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को गुरुवार को अपनी टीम में शामिल किया। @rajasthanroyals संदीप उंगली…

Ragwendra P Singh
May 8, 2025
1 min read
नांद्रे बर्गर ने संदीप शर्मा की जगह ली, राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल

राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के बाहर हो जाने के कारण आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को गुरुवार को अपनी टीम में शामिल किया।

@rajasthanroyals

संदीप उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। इस तेज गेंदबाज ने बाहर होने से पहले 10 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने नौ विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर ने इससे पहले पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए छह मैच खेले थे और सात विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 3.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।