विश्व एथलेटिक्स दिवस पर होगी जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता
लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व एथलेटिक्स दिवस (7 मई) के अवसर पर जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता 7 मई 2025 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी। इसी के साथ लखनऊ की जूनियर एथलेटिक्स टीम का चयन भी इसी…

लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व एथलेटिक्स दिवस (7 मई) के अवसर पर जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता 7 मई 2025 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी। इसी के साथ लखनऊ की जूनियर एथलेटिक्स टीम का चयन भी इसी तारीख में होगा।

एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके लिए स्पर्धाओं की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ जिला जूनियर एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक एथलीटों की उम्र 20 वर्ष से कम लेकिन जन्म 2006 से 2009 के बीच होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल के माध्यम से चयनित लखनऊ जिला टीम आगामी 18 व 19 मई 2025 को प्रयागराज में होने वाली 23वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता व जिला जूनियर एथलेटिक्स टीम के ट्रायल के बारे में अधिक जानकारी के लिए बीआर वरुण (9415027942) से संपर्क कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
