महान कोच प्रो. सनी थॉमस के निधन पर भारतीय शूटिंग समुदाय ने जताया शोक
नई दिल्ली : नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कालिकेश नारायण सिंह देव ने आज केरल के कोट्टायम जिले के उझवूर में महान शूटिंग कोच प्रो. सनी थॉमस के निधन पर भारतीय शूटिंग समुदाय की ओर से गहरा शोक व्यक्त…

नई दिल्ली : नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कालिकेश नारायण सिंह देव ने आज केरल के कोट्टायम जिले के उझवूर में महान शूटिंग कोच प्रो. सनी थॉमस के निधन पर भारतीय शूटिंग समुदाय की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रो. थॉमस 83 वर्ष के थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रो. सनी थॉमस ने 1993 से 2012 तक 19 वर्षों तक भारतीय शूटिंग टीम के कोच के रूप में सेवा दी और इस दौरान कई चैंपियन निशानेबाज़ों को मार्गदर्शन दिया, जिनमें 2008 बीजिंग ओलंपिक में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा भी शामिल हैं।
सिंह देव ने कहा, “यह एक ऐसा खालीपन है जिसे भारतीय शूटिंग शायद ही कभी भर पाए। प्रोफेसर थॉमस शूटिंग में एक संस्था समान थे और भारत आज शूटिंग में जो शक्ति बना है, वह उनके निस्वार्थ योगदान के बिना संभव नहीं हो पाता। पूरा शूटिंग समुदाय शोक में है और एनआरएआई की ओर से मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
अभिनव बिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “प्रो. सनी थॉमस के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वह केवल कोच नहीं थे, बल्कि एक मार्गदर्शक, गुरु और कई पीढ़ियों के भारतीय निशानेबाज़ों के लिए पिता तुल्य थे।
हमारे सामर्थ्य में उनका विश्वास और खेल के प्रति उनकी अथक निष्ठा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की शूटिंग में मजबूती की नींव रखी। उन्होंने मेरे शुरुआती करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मैं उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए सदा आभारी रहूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
