द इंडियन व्यू

मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के विजेता बने कार्लोस अल्कराज

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने रविवार को खेले गए फाइनल में इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर अपना पहला मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। @rolexmontecarlomasters📸 Getty 21 वर्षीय…

Ragwendra P Singh
April 14, 2025
2 min read
मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के विजेता बने कार्लोस अल्कराज

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने रविवार को खेले गए फाइनल में इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर अपना पहला मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

@rolexmontecarlomasters
📸 Getty

21 वर्षीय अल्काराज ने यह मुकाबला 3-6, 6-1, 6-0 से अपने नाम किया। यह कार्लोस अल्कराज के करियर का छठा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है। यूरोपीय क्ले-कोर्ट सीजन की शुरुआत उन्होंने जीत के साथ की है। अब अल्कराज फ्रेंच ओपन में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।

मैच की शुरुआत में अल्कराज लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे और उन्होंने अपने शुरुआती दो सर्विस गेम गंवा दिए। पहले सेट में उन्होंने 14 अनफोर्स्ड एरर किए, जिसका फायदा उठाकर मुसेट्टी ने 6-3 से बढ़त बनाई।

इसके बाद अल्कराज ने जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट 6-1 से अपने नाम किया। तीसरे और निर्णायक सेट में उन्होंने मुसेट्टी को पूरी तरह दबाव में रखते हुए 6-0 से मुकाबला समाप्त कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान लोरेंजो मुसेट्टी को तीसरे सेट में दाहिने पैर में परेशानी हुई, जिसके लिए उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया।

हालांकि, वह कोर्ट पर लौटे, लेकिन ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाए। जीत के बाद अल्कराज ने कहा, मैं इस तरह मैच नहीं जीतना चाहता था। लोरेंजो ने इस हफ्ते बेहद कठिन मुकाबले खेले। मैं उनके लिए दुख महसूस कर रहा हूं कि मुकाबला इस तरह खत्म हुआ।

मैं मोंटे कार्लो का खिताब जीतकर बेहद खुश हूं। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों ही जगह मुश्किल भरे रहे, लेकिन मेहनत का नतीजा देखकर अच्छा लग रहा है। इस जीत के साथ ही कार्लोस अल्कराज सोमवार को जारी होने वाली ताजा एटीपी रैंकिंग में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पीछे छोड़कर विश्व नंबर-2 बन जाएंगे।

पिछले साल फ्रेंच ओपन के बाद से क्ले कोर्ट पर अल्कराज का यह 17वां जीत और कुल रिकॉर्ड 17-1 है। उन्हें इस दौरान एकमात्र हार पेरिस 2024 ओलंपिक के फाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथों मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।