10 लाख नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण
नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने घोषणा की है कि 10 लाख नागरिकों को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) को इस प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी। यह…

नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने घोषणा की है कि 10 लाख नागरिकों को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) को इस प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी। यह निर्णय डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित डिजिटल इंडिया उत्सव के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीएससी नेटवर्क ने देश के लगभग 90 प्रतिशत गांवों तक पहुंच बनाई है। मंत्री ने ग्रामीण उद्यमियों की प्रेरक कहानियों का उल्लेख किया, जिन्होंने डिजिटल कौशल हासिल कर अपने समुदायों को सशक्त बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब समय आ गया है कि सभी वीएलई को आईआरसीटीसी सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
वहीं उनके मंत्रालय में सहयोगी मंत्री जितिन प्रसाद ने डिजिटल अंतराल को समाप्त करने में सीएससी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 2014 में केवल 83 हजार सीएससी केंद्र थे, जबकि आज उनकी संख्या 5.5 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें 74 हजार से अधिक महिला वीएलई का योगदान शामिल है।
उल्लेखनीय है कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में की थी, जिसका उद्देश्य तकनीक को हर भारतीय के लिए सुलभ बनाना था। पिछले एक दशक में इस पहल ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
