द इंडियन व्यू

10 हजार करोड़ के कथित पॉन्जी स्कैम में ED की बड़ी कार्रवाई, भोपाल-मुंबई में छापेमारी

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : 10 हजार करोड़ रु के कथित पॉन्जी घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है. ED की नई दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर यूनिट ने सागा ग्रुप से जुड़े लोगों के भोपाल और…

Ragwendra P Singh
August 19, 2026
3 min read
10 हजार करोड़ के कथित पॉन्जी स्कैम में ED की बड़ी कार्रवाई, भोपाल-मुंबई में छापेमारी

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : 10 हजार करोड़ रु के कथित पॉन्जी घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है. ED की नई दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर यूनिट ने सागा ग्रुप से जुड़े लोगों के भोपाल और मुंबई स्थित कई ठिकानों पर 13 से 16 अगस्त के बीच छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 30 करोड़ रु से अधिक की संपत्ति फ्रीज की गई, जबकि नगदी, विदेशी मुद्रा और करोड़ों रु के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं।

ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, भोपाल-मुंबई में एक साथ छापेमार कार्रवाई की है. ED ने 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. ED द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक कार्रवाई में करीब 1.53 करोड़ रु नगद, लगभग 35 लाख रु की विदेशी मुद्रा और करीब 5.25 करोड़ रु के सोने-चांदी के आभूषण और सिल्लियां बरामद की गईं हैं. इसके अलावा 30 करोड़ रु से ज्यादा मूल्य के लिस्टेड शेयर, म्यूचुअल फंड, बैंक बैलेंस और 9 लग्जरी गाड़ियों को फ्रीज किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा, '' इस कंपनी ने अवास्तविक रिटर्न का दावा करते हुए पब्लिक से तकरीबन 10 हजार करोड़ रु गलब तरीके से लिए हैं. वहीं, सागा ग्रुप के CMD और मुख्य नियंत्रक समीर अग्रवाल जांच के दौरान देश से फरार हो गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है. वहीं, ग्रुप से जुड़े अधिकारी रवि शंकर तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोप है कि ग्रुप से जुड़ी संस्थाओं ने LUCC और अन्य सहकारी सोसाइटियों के जरिए लोगों को FD, RD और मासिक आय जैसी योजनाओं में निवेश के लिए आकर्षित किया. निवेशकों को तीन से पांच साल में पैसा दोगुना या तिगुना करने और अन्य आकर्षक लाभ देने का भरोसा दिलाया गया. ED की जांच में सामने आया है कि जनता से बड़ी मात्रा में पैसा नगद के रूप में जुटाया गया. इसके बाद कथित तौर पर शेल कंपनियों और हवाला चैनलों के जरिए रकम को घरेलू और विदेशी संपत्तियों में लगाया गया. जांच एजेंसी को 50 से ज्यादा कथित शेल कंपनियों के नेटवर्क का भी पता चला है।

ED ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की है. मामले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दर्ज FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आगे बढ़ाई जा रही है. ED अब जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों के साथ-साथ निवेशकों से जुटाई गई रकम के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…