1.84 मीटर की छलांग से पूजा ने रचा इतिहास, हाई जंप में भारत को कांस्य
भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पूजा ने एशियन खेल-2026 में महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। पूजा ने फाइनल में 1.84 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह महिलाओं की ऊंची…

भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पूजा ने एशियन खेल-2026 में महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। पूजा ने फाइनल में 1.84 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह महिलाओं की ऊंची कूद में भारत का 24 साल बाद पहला एशियन खेल पदक है।
उज्बेकिस्तान की सैफुल्लाएवा ने 1.90 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक, जबकि कजाकिस्तान की क्रिस्टीना ओवचिन्निकोवा ने 1.87 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक अपने नाम किया। पूजा ने इस साल की शुरुआत में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की छलांग लगाकर सहाना कुमारी का 14 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।

एशियन खेल के फाइनल में भी 1.84 मीटर की छलांग लगाने के बाद वह कुछ समय तक शीर्ष पर थीं। हालांकि, 19 वर्षीय पूजा 1.87 मीटर की ऊंचाई को तीनों प्रयासों में पार नहीं कर सकीं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिलाओं की ऊंची कूद में भारत ने इससे पहले 2002 एशियन खेल में बॉबी एलोसियस के रजत पदक के रूप में पदक जीता था। उसके बाद यह इस स्पर्धा में भारत का पहला एशियन खेल पदक है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
