द इंडियन व्यू

मणिकराज मुदिराज की कोचिंग का कमाल, श्रीलंका की महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची

अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में 23 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रही प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय कोच मणिकराज मुदिराज के मार्गदर्शन में श्रीलंका की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Prakhar
October 27, 2026
2 min read
मणिकराज मुदिराज की कोचिंग का कमाल, श्रीलंका की महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची

अहमदाबाद : अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में 23 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रही प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय कोच मणिकराज मुदिराज के मार्गदर्शन में श्रीलंका की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मणिकराज मुदिराज भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, गांधीनगर, गुजरात में सहायक कबड्डी कोच के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कबड्डी की रणनीतियों, गति, फुर्ती, रक्षात्मक तकनीकों और रेडिंग कौशल में विशेष अनुभव एवं विशेषज्ञता प्राप्त है।

इससे पहले, मणिकराज 19वें एशियाई खेलों के लिए मलेशिया की पुरुष राष्ट्रीय कबड्डी टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, तेलंगाना में अपने कोचिंग अनुभव के माध्यम से उन्होंने घरेलू स्तर पर कबड्डी प्रतिभाओं को विकसित करने में भी योगदान दिया है।

अमateur कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण के समन्वय से इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में श्रीलंका की पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों के कोच के रूप में मणिकराज को प्रतिनियुक्त किया। उनकी नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी के विकास में भारतीय कोचिंग विशेषज्ञता की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

श्रीलंका की महिला टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश को 29–19 से हराया और अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कोच मणिकराज ने जताया आभार

टीम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मणिकराज मुदिराज ने भारतीय खेल प्राधिकरण और अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रति सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “मैं श्रीलंका की पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों के कोच के रूप में प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में सेवाएँ देने के लिए मुझे कार्यमुक्त करने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र गांधीनगर, गुजरात का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

“मैं इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कोचिंग अवसर के लिए अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया का भी अत्यंत आभारी हूँ। श्रीलंका की महिला कबड्डी टीम के सेमीफाइनल में पहुँचने पर मुझे बेहद गर्व है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कोचिंग विशेषज्ञता का प्रतिनिधित्व करना और विभिन्न देशों में कबड्डी के विकास में योगदान देना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।”

मणिकराज मुदिराज की यह कोचिंग नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय खेल सहयोग, पेशेवर विशेषज्ञता और राष्ट्रीय सीमाओं से परे कबड्डी की साझा खेल भावना के महत्व को रेखांकित करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे।

आईसीसी रैंकिंग में मंधाना को नुकसान, हरमनप्रीत और प्रतिका रावल को फायदा

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना को आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में 32 रन बनाने वाली मंधाना दूसरे स्थान पर हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वर्ड्ट ने नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है।

लियोन के खिलाफ पीएसजी का दमदार प्रदर्शन, लगातार पांचवीं जीत के साथ शीर्ष पर पहुंची टीम

सेनी मायुलु और मिका गॉड्स द्वारा दूसरे हाफ में किए गए शानदार गोलों से पेरिस सेंट-जर्मेन ने पार्क डेस प्रिंसेस में ओलंपिक लियोनिस को 2-0 से हराया। लीग 1 में यह पीएसजी की लगातार पांचवीं जीत है और इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

जीत की दहलीज पर पहुंचकर चूकी भारत ए, खराब रोशनी ने बिगाड़ा खेल

भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी करते हुए जीत की दहलीज तक का सफर तय किया, लेकिन खराब रोशनी ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।