94 अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ लुकाकू का संन्यास, बेल्जियम के लिए रचा इतिहास
बेल्जियम के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 94 गोल दागने वाले दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोमेलु लुकाकू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया। पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालीन सूची में 33 वर्षीय लुकाकू पांचवें स्थान पर हैं।

बेल्जियम के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 94 गोल दागने वाले दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोमेलु लुकाकू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया। पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालीन सूची में 33 वर्षीय लुकाकू पांचवें स्थान पर हैं।
लुकाकू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में बेल्जियम के लिए 135 मुकाबले खेले और चार फीफा विश्व कप तथा तीन यूरोपीय चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।
लुकाकू ने पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के अपने फैसले को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हूं। यह सफर शानदार रहा। मैंने इसका भरपूर आनंद लिया और इसके लिए मैं इस सफर के लिए शुक्रगुजार हूं।’’
लुकाकू क्लब फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे। फिलहाल वह तुर्किये के क्लब फेनरबाशे से जुड़े हैं। पिछले साल गर्मियों में वह इटली के क्लब नापोली से फेनरबाशे पहुंचे थे।
पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनसे अधिक गोल केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 146 गोल के साथ शीर्ष पर हैं। अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी 126 गोल के साथ दूसरे, ईरान के अली दाई 108 गोल के साथ तीसरे और भारत के सुनील छेत्री 95 गोल के साथ चौथे स्थान पर हैं। लुकाकू 94 गोल के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
बेल्जियम फुटबॉल महासंघ ने भी अपने इस दिग्गज खिलाड़ी के योगदान की सराहना करते हुए बयान जारी किया। महासंघ ने कहा, ‘‘अपने व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और राष्ट्रीय टीम के साथ मजबूत जुड़ाव के कारण उन्होंने बेल्जियम के ‘रेड डेविल्स’ के इतिहास में विशेष स्थान हासिल किया है।’’
https://www.instagram.com/p/DfzDoHEjZaX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=1
उन्होंने कहा, ‘‘महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने से लेकर फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने तक का उनका सफर उन अनगिनत युवा फुटबॉलरों और बच्चों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बना रहेगा, जो एक दिन बेल्जियम की जर्सी पहनने का सपना देखते हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने किया संन्यास का ऐलान, अब CSK के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे
विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत
इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।
श्रीनिधि डेक्कन के सामने हार से उबरने की चुनौती, बेंगलुरु यूनाइटेड से होगी टक्कर
श्रीनिधि डेक्कन एफसी इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के अपने पिछले मुकाबले में मिली हार से उबरकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मनु भाकर के नाम एक और उपलब्धि, आईएसएसफ की एथलीट्स समिति में एंट्री
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट्स समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को महासंघ की ओर से मनु के निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि मिल गई है।
