हॉर्न बजाने से मना किया तो चालक ने सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ा दी गाड़ी, 6 घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी
नई दिल्ली। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज साउथ इलाके में महज हॉर्न बजाने से मना करने पर थार कार के ड्राइवर ने एक युवक को कुचल दिया। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित राजीव कुमार के दोनों पैरों…

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज साउथ इलाके में महज हॉर्न बजाने से मना करने पर थार कार के ड्राइवर ने एक युवक को कुचल दिया। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित राजीव कुमार के दोनों पैरों की 10 से ज्यादा जगहों पर हड्डी टूट गई।
मामले की सूचना मिलने पर वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर 6 घंटे के भीतर आरोपी थार ड्राइवर को गिरफ्तार किया। आरोपी ड्राइवर की पहचान रंगपुरी निवासी विजय उर्फ लाला (24) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजीव कुमार परिवार के साथ महिपालपुर में रहते हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह एयरपोर्ट में टर्मिनल-3 में गार्ड की नौकरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह तक उनकी ड्यूटी टर्मिनल-3 के पास थी। सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कैब से महिपालपुर चौक के पास उतरे। यहां से वह पैदल घर की ओर जा रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, वह महिपालपुर रेड लाइट के पास पहुंचे ही थे। तभी पीछे से थार कार में सवार युवक ने जोर-जोर से हॉर्न दिया। हॉर्न देने से मना करने पर आरोपी युवक ने पीड़ित के हाथ से सिक्योरिटी बैटन मांगा। मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा देगा। पीड़ित ने जैसे ही रोड क्रॉस किया, आरोपी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीड़ित नीचे गिर गए और चिल्लाने लगे। उसके बाद आरोपी ने कार दोबारा बैक की और पीड़ित के ऊपर चढ़ा दी। घटना में पीड़ित के दोनों पैर टूट गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पैरों में 10 से ज्यादा जगह हड्डी टूटी है और पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड का इलाज दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एएसआई अस्पताल में चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
