हॉकी इंडिया में मतभेद सुलझाने की कवायद, 18 सितंबर को कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक
विवादों से घिरे हॉकी इंडिया ने अपने शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेदों को सुलझाने और हॉकी इंडिया लीग के लिए स्वतंत्र संचालन परिषद गठित करने के लिए 18 सितंबर को यहां कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाई है। हाल ही में संपन्न हुए…

विवादों से घिरे हॉकी इंडिया ने अपने शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेदों को सुलझाने और हॉकी इंडिया लीग के लिए स्वतंत्र संचालन परिषद गठित करने के लिए 18 सितंबर को यहां कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाई है।
हाल ही में संपन्न हुए एफआईएच विश्व कप से पहले भारतीय टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर केसरिया करने को लेकर हुए विवाद के बाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और सचिव भोला नाथ सिंह के बीच मतभेद चल रहा है। टिर्की ने कहा कि जर्सी में बदलाव उनकी जानकारी और कार्यकारी बोर्ड की सहमति के बिना किया गया था।
इसके बाद उन्होंने हॉकी इंडिया के महानिदेशक, कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस भेजा और तत्काल प्रभाव से उनके सभी अधिकार छीन लिए। उन पर आठ आरोप लगाए गए, जिनमें जर्सी बदलना प्रमुख था। इस घटनाक्रम के चलते सचिव भोला नाथ सिंह ने कार्यकारी बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई है। श्रीवास्तव को अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।

भोला नाथ ने कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को एक ईमेल में लिखा, ‘‘हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की के 14 सितंबर को भेजे गए ईमेल के माध्यम से प्राप्त सलाह-निर्देश के अनुसार हॉकी इंडिया की कार्यकारी बोर्ड की आपातकालीन बैठक 18 सितंबर को दोपहर तीन बजे हॉकी इंडिया कार्यालय, नयी दिल्ली में आयोजित की जाएगी।’’
पुरुषों और महिलाओं दोनों की एचआईएल के भविष्य को लेकर चर्चा बैठक के प्रमुख एजेंडा में शामिल है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को टिर्की और एचआईएल फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ बैठक की और उनसे लीग के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा, जिसमें पांच सदस्यीय पैनल को संचालन और वित्तीय मॉडल पेश करने का काम सौंपा जाएगा।
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि फ्रेंचाइजी मालिकों ने एचआईएल के लिए एक नई संचालन परिषद गठित करने की मांग की जिसमें उनकी भागीदारी भी हो क्योंकि वे महासंघ द्वारा लीग के संचालन के तरीके से खुश नहीं हैं।
भोला नाथ ने ईमेल में लिखा, ‘‘एचआईएल के पुनर्गठन के संबंध में चर्चा चल रही है, जिसके तहत एचआईएल को टीम फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम के रूप में चलाया जाएगा। एचआईएल प्राइवेट लिमिटेड का गठन एक अलग इकाई-कंपनी के रूप में किया जाएगा, जिसमें एचआईएल और फ्रेंचाइजी की इक्विटी क्रमश: 40 और 60 प्रतिशत होगी।’’
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और दो सदस्यों तथा प्रत्येक फ्रेंचाइजी के दो प्रतिनिधियों के साथ हॉकी लीग की नई संचालन परिषद का गठन किया जाएगा। इस बैठक में हॉकी इंडिया के चुनावों की संभावित तिथियों पर भी चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
