हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चुने 54 संभावित खिलाड़ी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 54 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप का ऐलान किया है। कैंप 25 अप्रैल से बेंगलुरु स्थित साई सेंटर में शुरू होगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी…

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 54 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप का ऐलान किया है। कैंप 25 अप्रैल से बेंगलुरु स्थित साई सेंटर में शुरू होगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी में संपन्न हुई 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

कैंप 25 से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर इस ग्रुप को घटाकर 40 खिलाड़ियों तक कर दिया जाएगा। चयनित 40 खिलाड़ी 1 मई से 25 मई 2025 तक कैंप के अगले चरण में खेलेंगे।
इस 54 सदस्यीय दल में से 38 खिलाड़ी पहले से ही कोर ग्रुप का हिस्सा रहे हैं, जबकि शेष खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर बुलाया गया है। इन नए चेहरों में हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी पंजाब, यूपी हॉकी, हॉकी बंगाल और मणिपुर हॉकी से खिलाड़ी भी हैं।
कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, पवन, मोहित होन्नेनहल्लि शशिकुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, जुगराज सिंह, नीलम संजीव ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, मोहम्मद रहील मौसिन, राज कुमार पाल, नीलकंता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित, मोइरांगथेम रबिचंद्र सिंह, पूवन्ना चंदूरा बोबी, राजिंदर सिंह, विष्णु कांत सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, आदित्य अर्जुन लालगे, बोबी सिंह धामी, सेल्वम कार्ति, सुनील जोजो, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह।
संजय बी, अंकित मलिक, प्रताप लाकड़ा, परमोद, धनवड़े मयूर, अली अहमद, आकिब रहीम, अर्जुन शर्मा, यूसुफ अफ्फान, लैश्राम दीपु सिंह, वेंकटेश केंचे, गुरसाहिबजीत सिंह, प्रदीप सिंह, रवि, उत्तम सिंह और मनिंदर सिंह।
मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “इस कैंप का मुख्य उद्देश्य है खिलाड़ियों को फिर से मैदान और जिम में लाकर उनकी मूलभूत तैयारियों को मजबूत करना। हम सीनियर खिलाड़ियों, रिर्जव और कुछ युवा चेहरों का मेल लेकर चल रहे हैं।
कैंप नए खिलाड़ियों को आजमाने का एक अच्छा मौका है, साथ ही यह भी देखने का कि सीनियर खिलाड़ी किस स्तर पर हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जून में होने वाली प्रो लीग के आखिरी चरण को ध्यान में रखते हुए फिटनेस इस कैंप का एक बड़ा फोकस रहेगा।
यह कैंप हर स्तर पर—फिजिकल, गेम प्लान और मेंटल फिटनेस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।” युवा खिलाड़ियों की भूमिका पर उन्होंने कहा, “हम इस बार नए और जूनियर टैलेंट को नज़दीक से देखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साथ ही सीनियर ग्रुप की स्थिरता और संरचना को भी मजबूत करना जरूरी है।
अनुभव और युवा जोश का संतुलन इस कैंप की सबसे बड़ी खूबी होगी।” कोच फुल्टन ने बताया कि प्रो लीग से पहले कोई आधिकारिक टूर्नामेंट तो नहीं होगा, लेकिन टीम आयरलैंड में एक ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। वहां तीन फ्रेंडली मैच खेले जाएंगे, जो प्रो लीग की तैयारी के लिए अहम होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
