द इंडियन व्यू

हैरी ब्रुक ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

26 दिसंबर से मेलबर्न के एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा मुकाबला शुरू हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। उन्हें…

Ragwendra P Singh
December 26, 2025
2 min read
हैरी ब्रुक ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

26 दिसंबर से मेलबर्न के एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा मुकाबला शुरू हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

हैरी ब्रुक अपनी इस छोटी सी पारी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वे टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाए हैं। उन्होंने 3000 टेस्ट रन बनाने के लिए 3468 गेंदों का सामना किया।

हैरी ब्रुक के बाद सबसे कम गेंदों में 3000 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने 3610 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं, जो 4047 गेंदों में 3000 रन बनाने में सफल हुए थे।

साभार : गूगल

इस सूची में चौथे और पांचवें स्थान पर दो भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं। ये बल्लेबाज ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग हैं। पंत ने 3000 रन पूरे करने के लिए 4095 गेंदें ली थीं तो सहवाग ने 4129 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

हैरी ब्रुक के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 34 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 57 पारियों में 54.18 की औसत और 86.86 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3034 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। ब्रुक ने अपने टेस्ट करियर में एक तिहरा शतक और एक दोहरा शतक भी जड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में ब्रुक का सर्वोच्च स्कोर 317 रन है।

टेस्ट में सबसे तेज 3000 रन (गेंदों के लिहाज से)
3468- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
3610- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
4047-डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
4095-ऋषभ पंत (भारत)
4129-वीरेंद्र सहवाग (भारत)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।