हैंडबॉल में पहली बार चीयरलीडर्स, उत्तर प्रदेश ने दिखाया जीत का दम
लखनऊ। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार हैंडबॉल चैंपियनशिप में चीयरलीडर्स की चमक और भव्य उद्घाटन समारोह के साथ अम्बेडकरनगर में शुरू हुई 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जबरदस्त…

लखनऊ। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार हैंडबॉल चैंपियनशिप में चीयरलीडर्स की चमक और भव्य उद्घाटन समारोह के साथ अम्बेडकरनगर में शुरू हुई 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत के साथ नॉकआउट दौर में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।

47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप
चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने अपने दूसरे लीग मुकाबले में मध्य प्रदेश को एकतरफा अंदाज़ में 33-17 से शिकस्त दी। मुकाबले में मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 10 गोल दागे। शुभम और शुभम चौहान ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए 9-9 गोल किए, जबकि डेविड और मनीष यादव ने 4-4 बार गेंद को नेट में पहुंचाया। मध्यांतर तक उत्तर प्रदेश की टीम 14-5 की मज़बूत बढ़त बना चुकी थी।

उत्तर प्रदेश लगातार दो जीत के साथ नाकआउट की दहलीज पर
इससे पूर्व अपने पहले लीग मैच में उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 30-15 से हराया था। उस मुकाबले में भी यूपी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और हॉफ टाइम तक 20-6 की निर्णायक बढ़त ले ली थी। मनीष यादव और डेविड ने इस मैच में 7-7 गोल किए, जबकि शुभम ने 6, सोनू चौहान ने 3 और मयंक व रजनीश ने 2-2 गोल दागे।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पहली बार चैंपियनशिप में चीयरलीडर्स का प्रयोग किया गया है, जिसने आयोजन को अलग ही ऊर्जा दी है। उत्तर प्रदेश की जीत पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय ने भी हर्ष जताया और बताया कि उत्तर प्रदेश अब अपने तीसरे व अंतिम लीग मैच में मंगलवार को उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
