लखनऊ फाल्कन और मिड विंटर एफसी अंतिम चार में
लखनऊ। आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन दिलकुशा ग्राउंड में खेली गई रोमांचक मुकाबलों में लखनऊ फाल्कन एफसी और मिड विंटर एफसी ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर…

लखनऊ। आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन दिलकुशा ग्राउंड में खेली गई रोमांचक मुकाबलों में लखनऊ फाल्कन एफसी और मिड विंटर एफसी ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
लखनऊ फाल्कन एफसी ने लखनऊ यूथ एफसी को 3-0 से हराया। मैच की शुरुआत धमाकेदार रही। चौथे मिनट में अभिजीत ने गोल कर लखनऊ फाल्कन को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ की शुरुआत भी शानदार रही, जब 52वें मिनट में रिहान और 53वें मिनट में रेहान ने लगातार गोल कर स्कोर को 3-0 कर दिया। लखनऊ यूथ एफसी ने कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस जीत के साथ लखनऊ फाल्कन एफसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं मिड विंटर एफसी ने एक्सेल एरीना को 2-0 से शिकस्त दी। मिड विंटर एफसी ने 10वें मिनट में सुधांशु के गोल से बढ़त बनाई। पहला हाफ 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई आक्रमण किए, लेकिन गोल नहीं हुआ। 59वें मिनट में शिवांश ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। अंत तक स्कोर यथावत रहा और मिड विंटर एफसी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं यूपी पुलिस ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाफ 1-0 की जीत से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। खेल के शुरुआती मिनटों से ही मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा। 9वें मिनट में सैयद ने गोल कर उत्तर प्रदेश पुलिस को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहला हाफ इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई आक्रमण किए और दर्शकों को खूबसूरत फुटबॉल का प्रदर्शन दिखाया, लेकिन कोई अतिरिक्त गोल नहीं हो पाया। लीग में 3 जनवरी को आरए ब्वायज और टेक्ट्रो ए के बीच और यूपी पुलिस और लखनऊ फाल्कन एफसी बी के बीच मैच होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
