द इंडियन व्यू

हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल: फाल्कन ‘ए’ ने वुल्फ को दी शिकस्त

लखनऊ। दिलकुशा ग्राउंड में चल रहे आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन का मुख्य मैच फाल्कन ‘ए’ और वुल्फ टीम के बीच खेला गया, जिसमें फाल्कन ‘ए’ ने शानदार प्रदर्शन…

Ragwendra P Singh
December 31, 2025
1 min read
हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल: फाल्कन ‘ए’ ने वुल्फ को दी शिकस्त

लखनऊ। दिलकुशा ग्राउंड में चल रहे आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।

दिन का मुख्य मैच फाल्कन ‘ए’ और वुल्फ टीम के बीच खेला गया, जिसमें फाल्कन ‘ए’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1–0 से जीत दर्ज की। मैच का एकमात्र निर्णायक गोल फाल्कन की ओर से हसन ने खेल के 46वें मिनट में दागा, जो अंत तक टीम की जीत का आधार बना।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता सुनील राय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और खेल भावना की सराहना की। टूर्नामेंट के आयोजक महेश चंद्र वाल्मीकि और मोहम्मद नदीम भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के तहत आज खेले जाने वाले मुकाबले इस प्रकार हैं:- 
दोपहर 12 बजे: न्यू बेज़ बनाम एक्सेल एरीना
दोपहर 1:30 बजे: मिलान बनाम फाल्कन
शाम 3 बजे: बिग ब्लू बनाम टेक्टर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।