द इंडियन व्यू

हिटमैन का दिल जीतने वाला अंदाज, नन्हे फैन को रोका, बोले रोहित - 'उसे आने दो'

स्टार भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो मुंबई के शिवाजी पार्क से सामने आई हैं, जहां वे ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में जमकर पसीना बहाते दिखे। नेट सेशन खत्म होने के बाद जब रोहित मैदान से बाहर निकलने…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
हिटमैन का दिल जीतने वाला अंदाज, नन्हे फैन को रोका, बोले रोहित - 'उसे आने दो'

स्टार भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो मुंबई के शिवाजी पार्क से सामने आई हैं, जहां वे ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में जमकर पसीना बहाते दिखे। नेट सेशन खत्म होने के बाद जब रोहित मैदान से बाहर निकलने लगे, तभी एक नन्हा फैन उनसे मिलने के लिए उत्साह में उनकी ओर दौड़ पड़ा।

लेकिन उससे पहले कि वह ‘हिटमैन’ के करीब पहुंचता, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर रोहित ने तुरंत सख्त आवाज़ में बोला— “उसे आने दो!” रोहित का यह मानवीय और विनम्र रवैया सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूज़र ने लिखा, “वह अपने प्रशंसकों के लिए हमेशा दिल से जुड़े रहते हैं।” दूसरे ने कहा, “अब तो लग रहा है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150+ वाली पारी आने वाली है।”

साभार : गूगल

भारत जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाली है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे टीम में रोहित शर्मा की वापसी हो चुकी है और क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि यह दौरा ‘हिटमैन’ के लिए बड़ी वापसी साबित होगा — जहां उनके बल्ले से फिर एक बार चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी।

https://twitter.com/45__rohan/status/1976678492818596079

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।