द इंडियन व्यू

हालैंड बेअसर, सुंदरलैंड ने सिटी को रोका, आर्सेनल चार अंक आगे

एर्लिंग हालैंड की मौजूदगी के बावजूद मैनचेस्टर सिटी को सुंदरलैंड के खिलाफ अहम मैच गोलरहित ड्रॉ खेला जिससे आर्सेनल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चार अंक की बढ़त हासिल कर ली है। लिवरपूल भी लीड्स के खिलाफ…

Ragwendra P Singh
January 2, 2026
1 min read
हालैंड बेअसर, सुंदरलैंड ने सिटी को रोका, आर्सेनल चार अंक आगे

एर्लिंग हालैंड की मौजूदगी के बावजूद मैनचेस्टर सिटी को सुंदरलैंड के खिलाफ अहम मैच गोलरहित ड्रॉ खेला जिससे आर्सेनल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चार अंक की बढ़त हासिल कर ली है।

लिवरपूल भी लीड्स के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहा और उसे एनफील्ड में गोलरहित ड्रॉ खेलने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। शीर्ष पर काबिज आर्सेनल के अब 19 मैच में 45 अंक हैं जबकि मैनचेस्टर सिटी इतने ही मैच में 41 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

लिवरपूल के अब 33 अंक हो गए हैं और वह पहले की तरह चौथे स्थान पर है। एस्टन विला 39 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

@premierleague

गुरुवार को खेले गए सभी मैच ड्रॉ रहे। टोटेनहम ने ब्रेंटफोर्ड में गोलरहित ड्रॉ खेला। एक अन्य मैच में फुलहम ने क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ 80वें मिनट में गोल करके मैच को 1-1 से ड्रॉ समाप्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।