हार के बाद वापसी की राह पर गुजरात टाइटंस, हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला
पिछले मैच में ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन बल्लेबाजी से मिली हार से उबरकर गुजरात टाइटंस अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल मैच में जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी, सनराइजर्स को प्लेआफ की दौड़…

पिछले मैच में ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन बल्लेबाजी से मिली हार से उबरकर गुजरात टाइटंस अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल मैच में जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी, सनराइजर्स को प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये हर हालत में जीतना होगा।

राजस्थान के 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़कर गुजरात की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ डाली थी। वह आईपीएल में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। गुजरात को चार विकेट पर 209 रन बनाने के बावजूद आठ विकेट से हार मिली, हालांकि इससे आईपीएल तालिका में उसकी स्थिति पर असर नहीं पड़ा।
गुजरात टाइटंस इस सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से है जिसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी गहराई है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम नौ मैचों में छह जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
उसे बाकी पांच मैचों में से सिर्फ दो जीतने होंगे ताकि प्लेआफ में पहुंचने के लिये 16 अंक पूरे कर सके। गुजरात के साइ सुदर्शन पांच अर्धशतक समेत 456 रन बनाकर आरेंज कैप ले चुके हैं। वहीं कप्तान गिल ने 389 और जोस बटलर ने 406 रन बनाये हैं जो इस सत्र में शीर्ष सात बल्लेबाजों में हैं।
गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा , मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा की तेज तिकड़ी प्रभावी रही है। स्पिनरों में राशिद खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फॉर्म में लौटकर 25 रन देकर दो विकेट लिये जबकि वॉशिंगटन सुंदर से उन्हें अच्छा सहयोग मिला।
गुजरात ने हैदराबाद में खेले गए मैच में सनराइजर्स को सात विकेट से हराया था जिसमें सिराज ने 17 रन देकर चार विकेट लिये थे। सनराइजर्स के लिये यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है। पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स नौ में से तीन मैच जीतकर तालिका में नौवे स्थान पर है। एक और हार से प्लेआफ के उसके रास्ते बंद हो जायेंगे।
सनराइजर्स के लिये अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। शीर्षक्रम की नाकामी से मध्यक्रम पर दबाव बना जिसमें हेनरिक क्लासेन, नीतिश कुमार रेड्डी और ईशान किशन फॉर्म में नहीं हैं। पिछले दो मैचों में अभिषेक दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके जबकि हेड ने आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। 23 वर्षीय अनिकेत वर्मा ने नामी गिरामी बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पैट कमिंस और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
