हार की हैट्रिक के बाद भारत की अग्निपरीक्षा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई रणनीति की तलाश
तीन मैच में हार के बाद भारत शनिवार को जब पांच मैचों की श्रृंखला के अपने चौथे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो उसकी निगाह नई रणनीति आजमाकर इस दौरे का सकारात्मक अंत करने पर होगी। सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारत को…
तीन मैच में हार के बाद भारत शनिवार को जब पांच मैचों की श्रृंखला के अपने चौथे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो उसकी निगाह नई रणनीति आजमाकर इस दौरे का सकारात्मक अंत करने पर होगी। सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारत को पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ए से 3-5 और 2-3 से हार मिली थी। इसके बाद वह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से 0-2 से हारी थी।

अगले साल विश्व कप और अगले महीने यूरोप में हॉकी प्रो लीग के मद्देनजर यह दौरा भारत के लिए अपनी तकनीक और रणनीति को सुव्यवस्थित करने का सबसे अच्छा मौका है। लेकिन दुर्भाग्य से उसे सफलता नहीं मिली है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था लेकिन यह जीत दर्ज करने के लिए काफी नहीं था। ऑस्ट्रेलिया भारत की रक्षा पंक्ति में सेंध लगाने में सफल रही थी। उसकी तरफ से कर्टनी शोनेल ने नौवें मिनट में जबकि ग्रेस स्टीवर्ट ने 52वें मिनट में गोल किया।
मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘महिला टीम मजबूत बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के दौर में हमें हालांकि जीत नहीं मिली है लेकिन कई सकारात्मक पहलू हमारे पक्ष में रहे हैं।’’
टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद से टीम ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन अब भी बहुत सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘(ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) हार दुख पहुंचाती है, खासकर जब हमने आसान गोल खाए हों। लेकिन इन मैचों में खेलने का फायदा भारतीय टीम को भविष्य में मिलेगा।’’
हरेंद्र ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम को जितने अधिक मैच खेलने को मिलेंगे, खिलाड़ियों विशेष कर युवा खिलाड़ियों के लिए उतना ही बेहतर होगा। यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना बहुत महत्वपूर्ण होता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
