द इंडियन व्यू

हार्पर के नाबाद शतक ने बचाई ऑस्ट्रेलिया ए की लाज, भारत ए ने पहले दिन कसा शिकंजा

सैम हार्पर (नाबाद 101) ने शानदार नाबाद शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया ए को संकट से उबारा जबकि बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (तीन विकेट) और तेज गेंदबाज नचिकेत भुटे (तीन विकेट) की अगुवाई में भारत ए ने मंगलवार को यहां दूसरे…

Ragwendra P Singh
September 29, 2026
2 min read
हार्पर के नाबाद शतक ने बचाई ऑस्ट्रेलिया ए की लाज, भारत ए ने पहले दिन कसा शिकंजा

सैम हार्पर (नाबाद 101) ने शानदार नाबाद शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया ए को संकट से उबारा जबकि बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (तीन विकेट) और तेज गेंदबाज नचिकेत भुटे (तीन विकेट) की अगुवाई में भारत ए ने मंगलवार को यहां दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन दबदबा बनाए रखा।

दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ए ने 282 रन बनाए। हार्पर ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलिया ए को मुश्किल स्थिति से निकालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत ए ने यहीं खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को पारी और 162 रन से करारी शिकस्त दी थी।

मुंबई के स्पिनर मुलानी एक बार फिर प्रभावी रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दोनों टेस्ट सलामी बल्लेबाजों सैम कोंस्टास (02) और नाथन मैकस्वीनी (34) को आउट करने के अलावा जेसन सांघा (46) का अहम विकेट भी हासिल किया। पहले मैच में सात विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी आत्मविश्वास से भरे हुए थे। उन्होंने चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी के बाद दूसरे सत्र में लगातार ओवरों में सांघा और मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा।

© CAP

ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब 15 गेंद में खाता खोले बिना आउट हुए। विदर्भ के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुटे की गेंद को छोड़ने की कोशिश में वह विकेट के पीछे कुमार कुशाग्र के हाथों कैच आउट हुए। भूटे ने ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के बल्लेबाज जोश फिलिप (05) को भी आउट किया जिन्हें उन्होंने दूसरी स्लिप में देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया। बाद में उन्होंने लियाम स्कॉट (34) का विकेट भी हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर जब पांच विकेट पर 104 रन था तब टीम मुश्किल में थी। लेकिन विक्टोरिया के हार्पर ने छठे विकेट के लिए लियाम स्कॉट (34) के साथ 84 और फिर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर टॉड मर्फी (33) के साथ 89 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अपने छठे प्रथम श्रेणी शतक के दौरान हार्पर ने पैरों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और परिस्थितियों तथा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का प्रभावी ढंग से सामना किया। उन्होंने दूसरी नई गेंद लेने के बाद तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। भारत के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने दूसरी नई गेंद से मर्फी का विकेट लेकर दिन का अपना एकमात्र विकेट हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।