द इंडियन व्यू

हार्पर का शतक पड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया ए के स्पिनरों ने भारत ए को बैकफुट पर धकेला

सैम हार्पर के शतक से 358 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए ने स्पिनरों की मदद से बुधवार को यहां दूसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन दबदबा बनाते हुए भारत ए का स्कोर पांच विकेट पर 122 रन कर दिया। ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और…

Ragwendra P Singh
September 30, 2026
2 min read
हार्पर का शतक पड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया ए के स्पिनरों ने भारत ए को बैकफुट पर धकेला

सैम हार्पर के शतक से 358 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए ने स्पिनरों की मदद से बुधवार को यहां दूसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन दबदबा बनाते हुए भारत ए का स्कोर पांच विकेट पर 122 रन कर दिया। ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और कोरी रोचिचियोली ने तीन अहम विकेट चटकाए जिससे भारत ए अब भी 236 रन से पीछे है।

चश्मा पहने मर्फी ने सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (08) और बाएं हाथ के बल्लेबाज यश राठौड़ (15) को आउट किया जबकि रोचिचियोली ने कप्तान देवदत्त पडिक्कल (31) का विकेट लेकर मेजबानों को मुश्किल में डाल दिया। स्टंप तक शेख रशीद 36 और तनुश कोटियान छह रन बनाकर क्रीज पर थे।

इससे पहले पारी में तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे को विकेट के पीछे कैच कराया। फिर सुदर्शन और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। लेकिन फिर भारत ए ने महज 54 रन के अंदर सुदर्शन, पडिक्कल और राठौड़ के विकेट गंवा दिए।

© CAP

वहीं पहले मैच के शतकवीर कुमार कुशाग्र गेंदबाज लियाम स्कॉट की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इससे मेजबान टीम मुश्किल में घिर गई। भारत ए ने शुरुआती मैच 162 रन से जीता था। अब उसके सामने तीसरे दिन बड़ी चुनौती होगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रात के सात विकेट पर 282 रन से आगे खेलते हुए स्कोर 358 तक पहुंचाया। नाबाद शतकवीर हार्पर और रिचर्डसन (31) ने आठवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। मेहमान टीम हार्पर (128 रन) और लियाम हैचर के आउट होते ही लंच के 20 मिनट बाद ऑलआउट हो गई। अंशुल कंबोज (तीन विकेट) ने लगातार गेंदों पर हार्पर और हैचर को आउट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।