द इंडियन व्यू

हार्ड कोर्ट पर सबालेंका का दबदबा, झांग को हराकर कैनेडियन ओपन के अंतिम-16 में पहुंचीं

दुनिया की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चीन की प्लेयर शुआई झांग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर कैनेडियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बनाई। इस जीत के साथ सबालेंका का इस सीजन में हार्ड कोर्ट पर…

Ragwendra P Singh
August 7, 2026
3 min read
हार्ड कोर्ट पर सबालेंका का दबदबा, झांग को हराकर कैनेडियन ओपन के अंतिम-16 में पहुंचीं

दुनिया की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चीन की प्लेयर शुआई झांग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर कैनेडियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बनाई।

इस जीत के साथ सबालेंका का इस सीजन में हार्ड कोर्ट पर रिकॉर्ड 25-1 हो गया है। वह 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद एक सीजन में हार्ड कोर्ट पर सबसे कम समय में 25 जीत हासिल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

डब्ल्यूटीए टूर पर झांग के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब 5-1 का हो गया है; उन्होंने झांग के खिलाफ अपने पिछले पांचों मैच सीधे सेटों में जीते हैं।

साभार : गूगल

दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी को हार का कोई खास खतरा नहीं दिखा, लेकिन झांग ने उन्हें पूरे मैच के दौरान दबाव में रखा। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के मुताबिक, सबालेंका को आखिरी गेम में एक ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार बचाव किया और लगातार तीन प्वाइंट जीतकर सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

सबालेंका का अगला मुकाबला 16वीं वरीयता प्राप्त रूसी प्लेय एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा। अलेक्जेंड्रोवा के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में उन्हें 5-4 की मामूली बढ़त हासिल है। वहीं, दो बार की चैंपियन अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच में रूसी-उज़्बेकिस्तानी टेनिस खिलाड़ी कामिला राखिमोवा को 6-4, 6-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट कटाया।

ओंटारियो की राजधानी टोरंटो में पेगुला का यह तीसरे राउंड का मैच चार दिनों में उनका तीसरा मुकाबला था और उन्हें आराम का एकमात्र दिन यात्रा के लिए मिला था। हालांकि, कम तैयारी के बावजूद अमेरिकी खिलाड़ी ने सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दिया। 32 वर्षीय पेगुला का अगला मुकाबला डायना श्नाइडर से होगा। उन्होंने एक हफ्ते पहले वाशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में श्नाइडर को शिकस्त दी थी।

दूसरी ओर, लनलाना तारा्रुडी से दूसरे राउंड में वॉकओवर मिलने के बाद, आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को लय में आने में थोड़ा समय लगा, लेकिन उन्होंने निकोला बार्टुनकोवा के खिलाफ 1 घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-0, 6-4 से शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

डबल्स ड्रॉ में, गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और उनकी नई जोड़ीदार एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को कोको गॉफ और कैटी मैकनेली के खिलाफ पहले राउंड के मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेला एनी और बियांका जोली फर्नांडीज को टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड मिली थी, लेकिन वे पहले ही राउंड में एलिस मर्टेंस और डायना श्नाइडर से 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।