हल्की धुंध और प्रदूषण की डबल मार झेल रहा एनसीआर, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
नोएडा। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में फिलहाल कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ आने वाले दो दिनों में न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई फिर 400 के पार पहुंच…

नोएडा। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में फिलहाल कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ आने वाले दो दिनों में न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई फिर 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा और ऊपर बढ़ेगा और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। हालांकि दिन के वक्त तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है और वातावरण पूरी तरह से साफ रहेगा।
वहीं 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है और हल्की धुंध एनसीआर के लोगों को देखने को मिलेगी। इसके बाद 1 फरवरी से न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 25 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्के कोहरे की आशंका जताई है।
2 फरवरी को मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 3 फरवरी को न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री होने की आशंका जताई गई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन एनसीआर के लोगों का सामना हल्की बारिश से हो सकता है।
वहीं 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है और साथ ही तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं एनसीआर के लोगों के लिए अब बढ़ता एक्यूआई भी चिंता का विषय बन गया है। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पर एक्यूआई औसतन 377 दर्ज किया गया है और दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के भी पार पहुंच गया है, जिसके कारण लोग फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।
वहीं गाजियाबाद में एक्यूआई औसतन 258 दर्ज किया गया है, तो ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 222 दर्ज किया गया है, जो हवा की फिलहाल बेहतर स्थिति दर्शाता है। वहीं अगर नोएडा की बात करें तो एक्यूआई 251 दर्ज किया गया है। एक्यूआई में आई बढ़ोतरी के चलते एनसीआर के लोग फिलहाल एक बार फिर जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
