द इंडियन व्यू

नेहा सांगवान बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, हरियाणा थंडर्स की दमदार जीत

नोएडा : प्रो रेसलिंग लीग में हरियाणा थंडर्स ने सत्र के अपने पहले मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पंजाब रॉयल्स को 7–2 से हराया। शुक्रवार देर रात खेले गए प्रो रेसलिंग लीग के पांचवें सीजन के इस मुकाबले में…

Ragwendra P Singh
January 17, 2026
3 min read
नेहा सांगवान बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, हरियाणा थंडर्स की दमदार जीत

नोएडा : प्रो रेसलिंग लीग में  हरियाणा थंडर्स ने सत्र के अपने पहले मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पंजाब रॉयल्स को 7–2 से हराया। शुक्रवार देर रात खेले गए प्रो रेसलिंग लीग के पांचवें सीजन के इस मुकाबले में हरियाणा ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और अंत तक अपनी बढ़त बनाए रखी।

प्लेयर ऑफ द मैच नेहा सांगवान ने 57 किग्रा महिला वर्ग में पंजाब की कप्तान रोक्साना ज़सीना को 8–0 से हराकर मुकाबले का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

वहीं, अंडर-23 विश्व चैंपियन और एशियन चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता प्रिया मलिक को 76 किग्रा वर्ग में बेहद करीबी मुकाबले में जुझारू प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रो रेसलिंग लीग 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। हरियाणा ने शुरुआती मुकाबले में ही लय पकड़ ली, जहां 86 किग्रा वर्ग में अशराफ अशिरोव ने रोमांचक मुकाबले में तारियल गाफ्रिंदाशविली को 6–5 से हराया।

शुरुआती नियंत्रण और समय पर मिले एक्सपोज़र पॉइंट्स के दम पर उन्होंने अंतिम क्षणों के दबाव को झेला। पंजाब ने 74 किग्रा वर्ग में चंदरमोहन के जरिए बराबरी की, जिन्होंने पावर मिनट का भरपूर फायदा उठाते हुए परविंदर को 13–6 से मात दी।

हालांकि यह बराबरी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। प्लेयर ऑफ द मैच नेहा सांगवान ने तुरंत ही 57 किग्रा महिला वर्ग में रोक्साना ज़सीना को 8–0 से हराकर हरियाणा को फिर बढ़त दिलाई।

इसके बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता इरीना कोल्याडेंको ने 62 किग्रा वर्ग में एना गोदीनज़ पर 15–2 की एकतरफा जीत दर्ज की, जिसमें दूसरे पीरियड में उन्होंने अंकों की झड़ी लगा दी।

हरियाणा का दबदबा यहीं नहीं रुका। अंकुश चंद्रम ने चिराग छिक्कारा को 5–2 से हराया, जबकि 65 किग्रा वर्ग में तुमुर ओचिर तुलगा ने इस्लाम गुसेनोव को 15–0 से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर पराजित कर रात के सबसे दमदार प्रदर्शनों में से एक दिया। 76 किग्रा महिला वर्ग का मुकाबला सबसे करीबी रहा, जहां फाइटर ऑफ द मैच प्रिया मलिक ने काजल धोच्छक को कड़ी टक्कर दी।

मुकाबला 2–2 से बराबरी पर था, लेकिन अंतिम अंक के आधार पर काजल ने जीत दर्ज कर हरियाणा को 6–1 की बढ़त दिलाई। पंजाब ने हेवीवेट मुकाबले में दिनेश ढांकर की बदौलत एक अंक वापस लिया, जिन्होंने अनिरुद्ध गुलिया को 7–3 से हराकर स्कोर 6–2 किया।

हालांकि दिन का अंतिम मुकाबला हरियाणा थंडर्स की युई सुसाकी और हंशिका लांबा के बीच फॉरफिट से समाप्त हुआ। पूर्व ओलंपिक चैंपियन, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी को यह मुकाबला फॉरफिट से मिला, जिससे हरियाणा थंडर्स ने 7–2 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी।

प्रो रेसलिंग लीग के तीसरे दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला शाम 6:30 बजे टाइगर्स ऑफ मुंबई और यूपी डॉमिनेटर्स के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला रात 8:00 बजे दिल्ली दंगल वॉरियर्स और हरियाणा थंडर्स के बीच खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।