द इंडियन व्यू

हरिद्वार हाईवे पर भीषण टक्कर: ई-रिक्शा और बाइक भिड़े, दोनों चालक गंभीर घायल

हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के सामने रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
1 min read
हरिद्वार हाईवे पर भीषण टक्कर: ई-रिक्शा और बाइक भिड़े, दोनों चालक गंभीर घायल

हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के सामने रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक राहुल और मोटरसाइकिल सवार शुभम, निवासी रावली महदूद, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…