हरलीन देओल ने थामा बारबाडोस ट्राइडेंट्स का हाथ, टीम को मिलेगा भारतीय स्टार का अनुभव
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिए गत विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गई हैं। हरलीन, बारबाडोस से जुड़ी पांचवीं विदेशी क्रिकेटर हैं। हरलीन देओल…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिए गत विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गई हैं। हरलीन, बारबाडोस से जुड़ी पांचवीं विदेशी क्रिकेटर हैं। हरलीन देओल फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
ऐसे में वह सीजन के अंत तक बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए उपलब्ध रहेंगी। वह ट्राइडेंट्स टीम में और गहराई और इंटरनेशनल अनुभव लाएंगी। इस टीम में पहले से ही किरण नवगिरे और पूजा वस्त्रकार हैं। बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने एक्स पर हरलीन देओल की तस्वीर साझा करते हुए उनका टीम में स्वागत किया है। टीम ने कैप्शन में लिखा, 'आपका हमारी टीम में स्वागत है।'
हरलीन टी20 फॉर्मेट की बेहद उपयोगी खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के लिए 20 मैचों की 20 पारियों में 1 अर्धशतक सहित 311 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 92.01 रहा है। इसके अलावा, 6 विकेट भी उनके नाम है। भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने इस साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

हरलीन महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 28 डब्ल्यूपीएल मैचों में 115.68 के स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं। डब्ल्यूसीपीएल 2026 में अन्य भारतीय खिलाड़ी शिखा पांडे और यस्तिका भाटिया हैं, दोनों त्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ हैं।
ट्राइडेंट्स ने इस साल के टूर्नामेंट में अब तक केवल एक मैच खेला है, जिसमें 5 सितंबर को शुरुआती मैच में नाइट राइडर्स से 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। शिखा पांडे (3 विकेट), यास्तिका भाटिया (35 रन) और नवगिरे (28 रन) ने अहम योगदान दिया था। 28 साल की हरलीन 2019 से भारतीय टीम के साथ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
