द इंडियन व्यू

हज यात्रा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

नई दिल्ली : हज यात्रा संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी कर दी गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने साफ किया है कि इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रियों…

Ragwendra P Singh
January 16, 2026
1 min read
हज यात्रा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

नई दिल्ली : हज यात्रा संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी कर दी गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने साफ किया है कि इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

 

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रियों से हज बुकिंग और अन्य कागजी प्रक्रिया 25 जनवरी 2026 तक पूरा कर लेने का अनुरोध किया है।हज यात्रियों को अपना वैध पासपोर्ट अपने चुने हुए एचजीओ (हज ग्रुप ऑर्गनाइजर) या संबंधित कार्यालय में जमा करने, नुसुक पोर्टल पर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करने को कहा गया है। मंत्रालय ने हज यात्रियों से कहा है कि बुकिंग करने से पहले यह जरूर जांच लें कि हज ग्रुप ऑर्गनाइजर सरकार द्वारा अधिकृत है या नहीं। उनका कोटा और रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करना न भूलें।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 जनवरी के बाद अब तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए, अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तीर्थयात्री जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…