स्विस ओपन : शंकर सुब्रमण्यम पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में, डेनमार्क का खिलाड़ी उलटफेर का शिकार
भारतीय शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम ने डेनमार्क के विश्व में नंबर दो खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में उलटफेर का शिकार बनाकर यहां स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल…

भारतीय शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम ने डेनमार्क के विश्व में नंबर दो खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में उलटफेर का शिकार बनाकर यहां स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2022 के रजत पदक विजेता और दुनिया में 64वें नंबर के 21 वर्षीय खिलाड़ी सुब्रमण्यम ने अपने रक्षण का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता को 66 मिनट में 18-21 21-12 21-5 से हराया।
तमिलनाडु निवासी सुब्रमण्यम के करियर की यह बड़ी जीत है। उनका अगला मुकाबला फ्रांस के विश्व में 31वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से होगा जिन्होंने इस सत्र में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। सुब्रमण्यम एकमात्र भारतीय एकल खिलाड़ी हैं, जबकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में है।
विश्व में नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी में गुरुवार को मैच में जर्मनी की एमिली लेहमैन और सेलिन हब्श को 21-12, 21-8 से हराया। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में इशरानी बरुआ चीन की हान कियान शी से 63 मिनट में 19-21, 21-18, 18-21 से जबकि अनुपमा उपाध्याय महिला एकल के एक अन्य मैच में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी से 17-21, 19-21 से हारी। सतीश करुणाकरन और आद्या वरियाथ की मिश्रित युगल जोड़ी को लियू कुआंग हेंग और झेंग यू चीह से 14-21, 16-21 से हारे।
सुब्रमण्यम ने एंटोनसेन के खिलाफ सटीक खेल दिखाया जबकि डेनमार्क के खिलाड़ी का अपने शॉट पर नियंत्रण नहीं था। शुरुआती गेम में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें बढ़त बार-बार बदलती रही। ब्रेक के समय एंटोनसेन केवल एक अंक की बढ़त बना सके।
सुब्रमण्यम ने स्कोर 16-14 कर दिया, लेकिन दबाव बरकरार नहीं रख सके और एंटोनसेन ने पहला गेम अपने जीता। दूसरे गेम में स्थिति एकदम से बदली और सुब्रमण्यम ने डेनमार्क के खिलाड़ी को मौका नहीं दिया। एंटोनसेन ने निराशा में अपने रैकेट को लात भी मारी। सुब्रमण्यम ने पहले 8-4 और ब्रेक तक 11-6 की बढ़त हासिल की।
एंटोनसेन ने एक और शॉट बाहर मारा जिससे भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। तीसरे गेम के शुरू में स्कोर एक समय 3-3 से बराबर था लेकिन इसके बाद एंटोनसेन ने पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया और कई अप्रत्याशित गलतियां कीं, जिससे भारतीय खिलाड़ी ने ब्रेक तक 11-3 की बढ़त बनाई। सुब्रमण्यम ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और मैच अपनी झोली में डाल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
