स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा
नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े मुद्दों को आज सदन में उठाते हुए कहा कि देश में हर एक घंटे में 51 महिलाओं के साथ अपराध होता है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए…

नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े मुद्दों को आज सदन में उठाते हुए कहा कि देश में हर एक घंटे में 51 महिलाओं के साथ अपराध होता है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 8 महीने की बच्ची से लेकर 90 साल की महिला तक, कई गंभीर यौन शोषण के मामलों को संभाला है।मालीवाल ने कहा कि हमारे देश में न्याय पाने की प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल है कि कई बार पीड़ित लड़कियों की हिम्मत टूट जाती है।उन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से सवाल पूछा कि देश के उच्च न्यायालयों में लंबित पड़े 63 लाख मामलों के निपटारे के लिए सरकार कौन-से आधुनिक तरीके और कदम अपना रही है? साथ ही, देशभर में खाली पड़े जजों के पदों को भरने के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है?मंत्री मेघवाल ने बताया कि केंद्र सरकार फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना चला रही है, जिसके तहत पॉक्सो अदालतें स्थापित की जा रही हैं। वर्तमान में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 400 ई-पॉक्सो कोर्ट और 773 फास्ट ट्रैक कोर्ट काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा जताई गई चिंता वाजिब है और इसे उचित मंच पर उठाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
