स्वतंत्रता संग्राम को एकता के सूत्र में बांधने में वंदे मातरम की रही बड़ी भूमिका: शेखावत
नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज यहां कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हो रहे अलग-अलग तरह के स्वतंत्रता संघर्ष को 'एकता के सूत्र में बांधने' में 'वंदे मातरम' की बहुत बड़ी भूमिका…

नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज यहां कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हो रहे अलग-अलग तरह के स्वतंत्रता संघर्ष को 'एकता के सूत्र में बांधने' में 'वंदे मातरम' की बहुत बड़ी भूमिका रही। लोकसभा में इस पर चर्चा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक 'अविस्मरणीय दिन' होगा।शेखावत ने सोमवार को संसद के बाहर मीडिया से कहा, "मैं यह मानता हूँ कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में अविस्मरणीय दिन होगा, जब एक ऐसे गान पर चर्चा होगी, जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर के देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले हर सेनानी के जीवन में उत्साह को पैदा किया है।" आज संसद में 'वंदे मातरम' पर 10 घंटे लंबी बहस होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह गीत धीरे-धीरे स्वतंत्रता सेनानियों के अभिवादन से लेकर उनके जीवन के अंतिम शब्द तक के रूप में उभर कर सामने आया।शेखावत ने कहा, “'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर है। हम सदन में न केवल स्वतंत्रता संग्राम में इसके अतुलनीय योगदान का सम्मान करेंगे, बल्कि आजादी के उपरांत इस गीत से जुड़े रहे विवादास्पद पहलुओं और विभाजनकारी राजनीतिक विमर्श पर भी गहराई से चिंतन करेंगे।"उल्लेखनीय है कि आज से 150 वर्ष पहले बंकिम चंद्र चटर्जी ने 'वंदे मातरम' गीत की रचना की थी।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
