स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी: डीएमआरसी
नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। इस बात की जानकारी बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से दी गई है। डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। इस बात की जानकारी बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से दी गई है।
डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ताकि लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की आवाजाही सुगम हो सके।
डीएमआरसी की सलाह के अनुसार, सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद बाकी दिन नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, शुक्रवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद, शेष दिन नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के विशेष मेहमान, जिनके पास रक्षा मंत्रालय का वैध निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा प्रदान किए गए विशेष क्यूआर टिकट के माध्यम से मेट्रो में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इन यात्रियों का मेट्रो किराया रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को भुगतान किया जाएगा।
लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं।
दिल्ली मेट्रो के अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी 15 अगस्त को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं।
13 अगस्त को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा, “13 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस ड्रेस रिहर्सल के दृष्टिगत, दिल्ली यातायात पुलिस यात्रियों को इन मार्गों का प्रयोग न करने और उल्लिखित समय पर वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग करने की सलाह देती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
