स्लोवाकिया में 35 किमी स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी ने बनाया ये रिकॉर्ड
राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पैदल चाल की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने स्लोवाकिया के डुडिंस में डुडिंस्का 50 टूर्नामेंट के दौरान महिलाओं की 35 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। साभार : गूगल प्रियंका ने शनिवार को…

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पैदल चाल की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने स्लोवाकिया के डुडिंस में डुडिंस्का 50 टूर्नामेंट के दौरान महिलाओं की 35 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

प्रियंका ने शनिवार को आयोजित इस गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में दो घंटे 56 मिनट 34 सेकंड (2:56:34) का समय निकाला और 11वें स्थान पर रही। उनका पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3:13:19 था।
दो बार की ओलंपियन प्रियंका ने 2023 में रांची में नेशनल ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में मंजू रानी द्वारा बनाए गए 2:57:54 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रियंका ने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक अपने नाम किया था।
इक्वाडोर की पाउला मिलेना टोरेस ने 2:44:26 के समय के साथ महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीती। पेरू की किम्बर्ली गार्सिया (2:45:59) और पोलैंड की कटारज़ीना ज़डज़ीब्लो (2:46:59) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक आकाशदीप सिंह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में 1:24:13 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
