‘स्मृति ईरानी जैसा होगा कंगना रनौत का हाल’, राहुल गांधी को टपोरी कहने पर अलका लांबा बोली- वो भी बहुत घमंड में थीं
Alka Lamba on Kangana Ranaut : ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक बार फिर राजनीतिक महौल में हलचल मचा दी है। उन्होंने कंगना रनौत को लेकर तीखे बयान दिए हैं और उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन पर निशाना…

Alka Lamba on Kangana Ranaut : ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक बार फिर राजनीतिक महौल में हलचल मचा दी है। उन्होंने कंगना रनौत को लेकर तीखे बयान दिए हैं और उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन पर निशाना साधा है। अलका लांबा ने कहा कि एक समय पर कंगना रनौत को नशे की बुरी लत थी, और वह नशे का असर अभी भी उनके व्यवहार में नजर आता है।
अल्का लांबा बोली- कंगना का हाल भी स्मृति ईरानी जैसा होगा
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहकर उनकी आलोचना की थी। इस बयान की विपक्ष और सोशल मीडिया पर तीखी निंदा हो रही है। इसके जवाब में, अलका लांबा ने कहा कि कंगना रनौत अपने आप को नेता बनाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि उनका इतिहास कुछ और ही कहता है। उन्होंने कहा, “कंगना स्मृति ईरानी की खाली हुई जगह को भरने की कोशिश कर रही हैं। स्मृति ईरानी भी बहुत घमंड में थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला, वह राजनीति से गायब हो गईं। आज कहीं दिखाई नहीं देतीं। ठीक उसी तरह, कंगना रनौत का भी हाल वही होगा। जैसे स्मृति ईरानी राजनीति से बाहर हो गईं, वैसे ही कंगना का भी पता नहीं चलेगा।”
अलका लांबा ने भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कंगना क्यों नहीं बोल रहीं बृजभूषण शरण सिंह पर? उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, पर आप चुप हैं। हिमाचल में एक विधायक पर नाबालिग बच्चे के बलात्कार का मामला दर्ज है, चार्जशीट हो चुकी है, और कोर्ट में पेश होना है। क्या इस पर आप बोलेंगी? आपने कुलदीप सिंह सेंगर पर बोला? आपने बलात्कार के आरोपियों पर बात की? नहीं, क्योंकि आप उनके साथ खड़ी हैं।”
अलका लांबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाएं उनसे बहुत अपनेपन से मिल रही थीं, गले मिल रही थीं, किसी को भी असहज महसूस नहीं हुआ। लेकिन आपको क्यों ऐसा लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं है? सच्चाई यह है कि आपका नशे की बुरी लत थी, और वह नशा आज भी आप पर हावी है। यह नशा आपके मुद्दों पर बोलने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगी कि तुरंत राष्ट्रीय स्तर पर एक ‘राष्ट्रीय नशा मुक्ति आयोग’ का गठन किया जाए और उसकी अध्यक्षता सांसद कंगना रनौत को सौंपी जाए।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
