द इंडियन व्यू

स्पेसएक्स के स्टारशिप की 10वीं परीक्षण उड़ान स्थगित, एलन मस्क ने बताई अगली तारीख

नई दिल्ली : एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स ने सोमवार को ग्राउंड सिस्टम की समस्या के कारण अपने विशाल रॉकेट स्टारशिप की 10वीं परीक्षण उड़ान स्थगित कर दी। एलन मस्क ने खुद इसकी वजह बताई है। एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए वजह…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
स्पेसएक्स के स्टारशिप की 10वीं परीक्षण उड़ान स्थगित, एलन मस्क ने बताई अगली तारीख

नई दिल्ली : एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स ने सोमवार को ग्राउंड सिस्टम की समस्या के कारण अपने विशाल रॉकेट स्टारशिप की 10वीं परीक्षण उड़ान स्थगित कर दी। एलन मस्क ने खुद इसकी वजह बताई है।

एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए वजह बताते हुए उन्होंने ये भी बताया कि अगली उड़ान कब भरी जाएगी। टेस्ला के सीईओ ने बताया, जमीनी स्तर पर ऑक्सीजन रिसाव को ठीक करने की जरूरत है। कल एक और प्रक्षेपण करेंगे।

स्पेसएक्स ने रविवार रात, प्रक्षेपण से कुछ मिनट पहले, जमीनी प्रणालियों में तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए, अपने स्टारशिप रॉकेट की निर्धारित परीक्षण उड़ान रद्द कर दी।

बता दें, स्टारशिप 10 का प्रक्षेपण रविवार को शाम 7:30 बजे (ईडीटी) पर दक्षिण टेक्सास स्थित कंपनी के स्टारबेस स्थल से निर्धारित था। हालांकि, प्रक्षेपण समय से केवल 17 मिनट पहले, कंपनी ने इसे रद्द कर दिया।

स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ग्राउंड सिस्टम में खराबी के कारण इसकी उड़ान टाल दी गई है। हालांकि बाद में ऑक्सीजन रिसाव की बात मस्क ने बताकर खराबी की वजह बता दी।

उड़ान का टलना मस्क के लिए एक और झटका है; स्टारशिप को हाल के महीनों में बार-बार विफलताओं का सामना करना पड़ा है। अब तक, स्टारशिप ने नौ परीक्षण मिशन पूरे किए हैं, लेकिन पिछले तीन, जो इस साल जनवरी, मार्च और मई में प्रक्षेपित हुए थे, में गंभीर समस्याएं आई थीं।

फ्लाइट 7 और फ्लाइट 8, शिप प्रक्षेपण के 10 मिनट से भी कम समय में फट गए, जबकि फ्लाइट 9 पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करते ही नष्ट हो गया था।

स्पेस ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि फ्लाइट 10 की योजना पिछली कमियों की जांच और बदलाव करने के बाद बनाई गई थी।

यह दुनिया की सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप मानी जाती है।

इसे 25 अगस्त को बोका चिका से सुबह 5 बजे लॉन्च किया जाना था। अब भारतीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह 5 बजे इसे लॉन्च किया जाएगा।

पहले ये 29 जून को उड़ान भरने वाला था, लेकिन स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान हुए ब्लास्ट से इसमें बदलाव किया गया। परीक्षण के दौरान रॉकेट के ऊपरी हिस्से में अचानक धमाका शुरू हुआ, जिसके बाद पूरा रॉकेट आग के गोले में तब्दील हो गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…