द इंडियन व्यू

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को परेशान करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर चिराग दिल्ली के मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग…

Ragwendra P Singh
February 5, 2025
2 min read
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को परेशान करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर चिराग दिल्ली के मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे गरीब और सामान्य मतदाताओं को परेशानी हो रही है।

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो बनाते हुए पुलिस अधिकारियों से कहा, आप सुबह से ही चुनाव को प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीब लोगों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। मालवीय नगर के एसीपी और एसएचओ खुलेआम यह सब कर रहे हैं।

आप नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बैरिकेडिंग खासकर उन स्थानों पर की जा रही है, जो आम आदमी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। उनका कहना था, बाइक, स्कूटर, कार की अनुमति नहीं है। लोग वोट कैसे डालेंगे? क्या बुजुर्ग और दिव्यांग 200 मीटर चलकर वोट देने जाएंगे? उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से सवाल किया कि यह किस कानून या नियम के तहत हो रहा है?

इस मामले पर दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, बुजुर्गों और जिनके लिए चलना मुश्किल है, उनके लिए अपवाद है। वे अपनी कार अंदर लाकर वोट डाल सकते हैं। यह नियम हर जगह लागू किया जा रहा है, और हम उन स्थानों की जांच करेंगे जहां सौरभ भारद्वाज चिंता जता रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आप के गढ़ों में दिल्ली पुलिस ने मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। चिराग दिल्ली मतदान केंद्र पर यह व्यवस्था है। मेट्रो से पैदल चलकर आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और कहा जा रहा है कि दूसरी तरफ से आओ।

उनका कहना था कि ट्रैफिक पुलिस ने यह बैरिकेडिंग सिर्फ गरीब गांव वालों को परेशान करने के लिए की है और इसे चुनाव में हस्तक्षेप मानते हुए उन्होंने इसे निंदनीय करार दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…