सौम्या, कार्तिक, अमन और आर्यन ने जीते स्वर्ण पदक
लखनऊ। प्रयागराज की सौम्या, आजमगढ़ के कार्तिक सरोज, जौनपुर के अमन सिंह व आर्यन पंवार और मऊ के आर्यन राय ने 7वीं यूपी स्टेट प्री-टीन, सब जूनियर, जूनियर व 8वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पहले दिन स्वर्णिम सफलता हासिल…

लखनऊ। प्रयागराज की सौम्या, आजमगढ़ के कार्तिक सरोज, जौनपुर के अमन सिंह व आर्यन पंवार और मऊ के आर्यन राय ने 7वीं यूपी स्टेट प्री-टीन, सब जूनियर, जूनियर व 8वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पहले दिन स्वर्णिम सफलता हासिल की।

7वीं यूपी स्टेट प्री-टीन, सब जूनियर, जूनियर व 8वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप
चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हॉल में इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट शैली की इस दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में किया जा रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाट्न मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके व मुकाबलों का शुभारंभ कराके किया।
इस दौरान पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह, महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी भी रही। इस अवसर पर पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के महासचिव संतोष कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान खिलाड़ियों और अतिथियों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
चैंपियनशिप में लखनऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, आगरा, गौतम बुद्ध नगर सहित 22 जिलों के करीब 300 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। आज पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबलों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें प्रयागराज की सौम्या ने जूनियर बालिका (अंडर-39 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर तालियां बटोरी। मऊ की पलक सिंह ने रजत, जबकि सुल्तानपुर की अदिति श्रीवास्तव और लखनऊ की स्वाति वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।
सब जूनियर बालक (51-54 किग्रा) वर्ग में आजमगढ़ के कार्तिक सरोज ने बाजी मारी। सुल्तानपुर के अमर यादव ने रजत और लखनऊ के युवराज ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक (47-51 किग्रा) वर्ग में जौनपुर के अमन सिंह ने स्वर्ण, वाराणसी के किशन जायसवाल ने रजत और सुल्तानपुर के अयान खान व आजमगढ़ के अक्षय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
जूनियर बालक (55-59 किग्रा) में मऊ के आर्यन राय ने स्वर्ण, आजमगढ़ के दिव्यांश सिंह ने रजत और मऊ के श्याम बहादुर व बागपत के ऋषभ ने कांस्य पदक जीते। वहीं जूनियर बालक (51-55 किग्रा) वर्ग में जौनपुर के आर्यन पंवार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वाराणसी के कौशल कुमार को रजत और वाराणसी के आयुष पटेल व आजमगढ़ के दिव्यांश तिवारी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
