सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की सीजेपी ने की आलोचना
नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने की सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) ने कड़ी निंदा की। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके…

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने की सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) ने कड़ी निंदा की।
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने मीडिया से कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनकी अनुपस्थिति में सोनम वांगचुक को धरनास्थल से उठाया है। वांगचुक को उठाने से पहले पुलिस ने उन्हें उनके एक दोस्त के यहां निगरानी में रखा था, जहां वह सुबह दैनिक कार्य करने के गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यहां मौजूद छात्रों से भी धक्का-मुक्की की है।
दीपके ने कहा कि अब हम इस शांतिपूर्ण आंदोलन को जारी रखेंगे और आज से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने देश भर की जनता से अपील की है कि इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से ही जारी रखें, कोई भी इस नियम को ना तोड़े।
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने इसे उच्च न्यायालय का आदेश बताया है कि जो कि बिल्कुल गलत तरीके से पेश किया गया है। वह अपनी कार्रवाई को सही ठहराने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। उनका कहना है कि यह गलत तरीके से की गई व्याख्या अदालत की अवमानना है। इस दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद छात्र और सीजेपी समर्थक ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश और सोनम वांगचुक की लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए आज उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनस्थल से उन्हें ले जाते समय सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गतिरोध उत्पन्न किया। पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर को खाली कर दें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
