सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया
नई दिल्ली : पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले पर आभार जताया जिसमें उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से…

नई दिल्ली : पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले पर आभार जताया जिसमें उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है।
गीतांजलि ने एक्स पर लिखा, "वांगचुक को हमारी पसंद के अस्पताल मेदांता में भर्ती करने के पक्ष में आदेश देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दिल से धन्यवाद। बेहद मुश्किल हालात के बावजूद समय में मिली इस जीत के लिए अधिवक्ता अखिल सिब्बल, बहुली शर्मा और उनकी टीमों का भी दिल से शुक्रिया।"
उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
यह आंदोलन शिक्षा प्रणाली में अनियमितता और नीट पेपर लीक को लेकर जारी है जिसका नेतृत्व सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
