सैंटनर ने चुना न्यूजीलैंड का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम, ठुकराया बीबीएल ऑफर
न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग के अनुबंध को ठुकरा दिया। सैंटनर से एडिलेड स्ट्राइकर्स ने संपर्क किया…

न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग के अनुबंध को ठुकरा दिया। सैंटनर से एडिलेड स्ट्राइकर्स ने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया क्योंकि न्यूजीलैंड का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त कार्यक्रम है।
सैंटनर ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड की टीम का आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है। इस दौरान भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के अलावा टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे जबकि टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है। इससे बड़ा कोई और मौका नहीं हो सकता। यह वाकई रोमांचक समय है। मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अच्छी पेशकश की गई थी। मैंने इस पर विचार किया लेकिन आगामी मैचों में मेरी भूमिका होगी, भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट के हर मैच में न खेलूं।’’

न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर से एक दिसंबर तक भारत की मेजबानी करेगा। इसमें सीमित ओवरों की श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इसके बाद वह चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
