सेवा सप्ताह पर अश्विनी वैष्णव ने जारी किए दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले तीन विशेष कार्यक्रम
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले तीन विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की।…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले तीन विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की। बुधवार को नेशनल मीडिया सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम में तीन डटक्यूमेंट्री जारी किए गए। इस मौके पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार देश में ऐसा नेतृत्व है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।
उन्होंने कहा कि आज दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इन तीन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के सेवा की भावना, कर्मयोगी भावना को देखा जा सकता है। इनमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री ने किस तरह अपने जीवन में स्व को भुला कर समाज के लिए, देश के लिए, राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प लिया। पिछले 11 सालों में जो परिवर्तन आया है, उसे लोगों ने महसूस किया है। सूदूर गांव में हर व्यक्ति के मन में यही बात है कि जो पचास साल में नहीं हुआ वो इन 11 सालों में हुआ है। विश्वभर में चाहे तकनीकी, खेल, समाजिक न्याय की बात करें, हर क्षेत्र में भारत को नई पहचान मिली है। उन्होंने सभी से देश सेवा के लिए भागीदार बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल भी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
