सेरेना-वीनस की जोड़ी पर भारी पड़ा टाईब्रेकर, अल्काराज-सबालेंका अगले दौर में
सेरेना और वीनस विलियम्स एक बार फिर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र रहीं, लेकिन वे वापसी पर जीत दर्ज नहीं कर पाई जबकि अप्रैल के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रहे कार्लोस अल्काराज़ ने अपना विजय…

सेरेना और वीनस विलियम्स एक बार फिर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र रहीं, लेकिन वे वापसी पर जीत दर्ज नहीं कर पाई जबकि अप्रैल के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रहे कार्लोस अल्काराज़ ने अपना विजय अभियान जारी रखा।
सेरेना और वीनस ने महिला युगल के पहले दौर के मैच में कड़ी चुनौती पेश की। इन दोनों बहनों ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए मैच को टाईब्रेकर तक पहुंचाया। उनके पास जीत का शानदार मौका था लेकिन टाईब्रेकर में उन्होंने 5-0 की बढ़त गंवा दी और और आखिर में हाओ-चिंग चान और माया जॉइंट से 6-3, 6-7 (6), 7-6 (10-7) से हार गईं।
यह 2022 के बाद यूएस ओपन में उनका पहला मैच था। उन्होंने यहां दो बार युगल खिताब जीता है। तीसरे सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए सेट को टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया था।

जॉइंट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दर्शक लगभग वैसे ही थे जैसा हमने उम्मीद की थी। हमने पूरे स्टेडियम के भरे होने और उन दोनों का समर्थन करने की उम्मीद की थी और लगभग वैसा ही हुआ। माहौल वाकई में बहुत खास है। हमें शायद ही किसी और टीम के खिलाफ ऐसा माहौल दोबारा देखने को मिले।’’
सेरेना ने इस साल 44 साल की उम्र में टेनिस में वापसी की। वीनस 46 साल की उम्र में भी टूर पर खेलना जारी रखे हुए हैं। वीनस एकल मुकाबले के पहले दौर में हार गई थी। इस बीच पुरुष एकल में मौजूदा चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज़ ने वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।
दाहिनी कलाई में चोट के कारण चार महीने तक खेल से बाहर रहने वाले दो बार के चैंपियन अल्काराज़ का सामना अब 20वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से होगा, जिन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर बुब्लिक को पांच सेटों में हराया। अल्काराज़ ने कहा, ‘‘मैंने जितना सोचा था मैं उससे बेहतर प्रदर्शन कर रहा हूं।’’
महिला एकल में दो बार की मौजूदा चैंपियन एरीना सबालेंका ने भी चौथे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने कामिला रखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराया। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी को दूसरे सेट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा जो 54 मिनट तक चला। उन्होंने दूसरे दौर का अपना मैच केवल 53 मिनट में जीता था।
वह सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं। अंतिम 16 में उनका मुकाबला टेलर टाउनसेंड से होगा। सबालेंका को मैच के दौरान मारिजुआना की गंध महसूस की। उन्होंने चेयर अंपायर से इसकी शिकायत की।
उन्होंने बाद में कहा, ‘‘दोस्तों आप जो चाहें कर सकते हैं। आप धूम्रपान करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन कृपया टेनिस कोर्ट के आसपास ऐसा न करें। जब आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हों तो उस गंध को सहन करना थोड़ा मुश्किल होता है।’’
तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2021 की उपविजेता लेयला फर्नांडीज को 1-6, 6-4, 6-3 से हराया। पेगुला का मुकाबला अब रोमानिया की 36 वर्षीय सोराना सिर्स्टिया से होगा, जो इस सत्र के बाद संन्यास लेने पर विचार कर रही हैं। 16वीं वरीयता प्राप्त सोराना ने 19वीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को 6-3, 6-3 से हराया।
टाउनसेंड ने 15वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 6-2, 6-7 (3), 6-3 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष अंतिम 16 में जगह बनाई। विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा और 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक भी अगले दौर में पहुंच गईं लेकिन सातवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 26वीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो ने बाहर कर दिया।
पुरुष एकल में 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। चौथे दौर में सातवीं वरीयता प्राप्त मेदवेदेव का सामना 11वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो से होगा, जिन्होंने 22वीं वरीयता प्राप्त वैलेंटीन वाचेरोट को 6-4, 6-2, 6-4 से पराजित किया।
स्टेफानोस सिटसिपास ने 18वीं वरीयता प्राप्त जिरी लेहेका को हराकर पहली बार यूएस ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन से होगा, जिन्होंने डेनिस शापोवालोव को 7-6 (3), 6-7 (5), 6-3, 6-4 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
