द इंडियन व्यू

सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में उद्योग सक्रिय भागीदारी करे : मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ गोलमेज बैठक में उद्योग जगत से भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में…

Ragwendra P Singh
September 16, 2026
3 min read
सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में उद्योग सक्रिय भागीदारी करे : मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ गोलमेज बैठक में उद्योग जगत से भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।मोदी ने सेवा तीर्थ में हुई बैठक में कहा कि भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब भारत का पारिस्थितिकी तंत्र बुनियादी प्रयासों से आगे बढ़कर बड़े स्तर और नए अवसरों के चरण में प्रवेश कर रहा है।प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार और सेमीकंडक्टर उद्योग के बीच करीबी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभा, प्रौद्योगिकी को अपनाने की क्षमता और बुनियादी ढांचे की मजबूत नींव है। उन्होंने उद्योग से कौशल विकास, नवाचार तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने एआई में एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की प्रतिभा और वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं के अनुभव एवं क्षमताओं के मेल से बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं।उन्होंने सरकार की ऐसी नीतिगत व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई, जो पूर्वानुमेय और उद्योग की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी हो। मोदी ने कहा कि तकनीकी बदलाव और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप नीतियों में भी बदलाव होना चाहिए। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से नीतिगत और प्रशासनिक उपायों को लेकर सुझाव देने का आग्रह किया तथा कहा कि क्षेत्र को और मजबूत करने में उनके सुझावों पर उचित विचार किया जाएगा।बैठक में शामिल सीईओ और अन्य प्रतिनिधियों ने भारत की सेमीकंडक्टर क्षमताओं को विकसित करने के लिए सरकार के लगातार प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विनिर्माण, डिजाइन, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया तथा ‘आईएसएम 2.0’ के तहत उभरते अवसरों को लेकर विश्वास जताया।कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास, उन्नत प्रौद्योगिकियों और सहायक उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्षमता विकसित करने की भारत की संभावनाओं पर भी भरोसा जताया। उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी सेमीकंडक्टर एवं प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।बैठक में सेमी, माइक्रोन, इन्फिनियॉन, एप्लाइड मैटेरियल्स, एएसएमएल, मर्क, टोक्यो इलेक्ट्रॉन, फुजीफिल्म, एएमडी, इंटेल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, लैम रिसर्च, रैपिडस, एनएक्सपी, फॉक्सकॉन, सेमीकंडक्टर डिवाइसेज, एडवांटेस्ट, सेलेस्टा कैपिटल, सीजी पावर और आईबीएम रिसर्च समेत विभिन्न संगठनों के प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…