सेबी की कार्रवाई के बीच जेनसोल इंजीनियरिंग के दो और स्वतंत्र निदेशकों ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की कार्रवाई के बाद जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के दो और स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले बाजार नियामक कथित फंड डायवर्जन और फर्जीवाड़े के…

नई दिल्ली। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की कार्रवाई के बाद जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के दो और स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है।
इससे पहले बाजार नियामक कथित फंड डायवर्जन और फर्जीवाड़े के कारण जेनसोल के प्रमोटर अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी पर प्रतिबंध लगा चुका है।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, हर्ष सिंह और कुलजीत सिंह पोपली ने तत्काल प्रभाव से कंपनी छोड़ दी है। इससे पहले एक अन्य स्वतंत्र निदेशक अरुण मेनन ने भी कंपनी से इस्तीफा दिया था।
पोपली ने अपने इस्तीफे में कहा कि हाल ही में हुए घटनाक्रम से वह दुखी हैं। उन्होंने लिखा, मुझे उम्मीद थी कि बीते एक महीने में कुछ सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, लेकिन जिस तरह से चीजें सामने आई हैं, मैं स्वतंत्र निदेशक के पद पर बने रहने की स्थिति में नहीं हूं।
उन्होंने आगे कहा, मुझे उम्मीद थी कि कंपनी जो इतनी तेजी से बढ़ी है और जिसकी अच्छी प्रतिष्ठा और साख रही है, वह आगे भी बढ़ती रहेगी और सभी पक्षकारों के लिए मूल्य सृजन करेगी और प्रशासन से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
दूसरी ओर, हर्ष सिंह ने इस्तीफा देने के पीछे अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया।
हर्ष सिंह ने अपने इस्तीफे में कहा, मुझे पता है कि मेरा फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हालांकि, पटना में मेरी पेशेवर प्रतिबद्धताएं कंपनी में उपयोगी तरीके से योगदान देने में बाधा बन रही हैं। मुझे ईमानदारी से लगता है कि इस मुश्किल समय में कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मेरे स्थान पर एक अधिक अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता है।
जेनसोल इंजीनियरिंग से हो रहे लगातार इस्तीफों का असर कंपनी के शेयर की कीमत पर भी दिख रहा है। गुरुवार को शेयर 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट के साथ 116.54 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के अपने उच्चतम स्तर 1,124.90 रुपये से 90 प्रतिशत फिसल चुका है।
बाजार नियामक ने जग्गी बंधुओं को कंपनी में कोई भी प्रमुख प्रबंधकीय पद लेने से प्रतिबंधित कर दिया है, इस कारण वे अपनी नेतृत्वकारी भूमिकाओं से बाहर हो गए हैं।
सेबी की जांच में पाया गया कि प्रमोटर अनमोल सिंह जग्गी ने कथित तौर पर कंपनी के फंड को परिवार के सदस्यों और निजी इस्तेमाल के लिए ट्रांसफर किया था।
इस उथल-पुथल के बीच जेनसोल इंजीनियरिंग की सब्सिडियरी कंपनी ब्लूस्मार्ट ने कथित तौर पर राइड बुकिंग रोक दी है और उबर की फ्लीट पार्टनर बनने की योजना बना रही है।Read More
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
