सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक शातिर मोबाइल स्नेचर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इन दोनों ने मिलकर अब तक कई वारदातों को अंजाम दिया है। थाना सूरजपुर पुलिस टीम द्वारा 130 मीटर सर्विस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति तिलपता गोल चक्कर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान ताजिम (38), निवासी ग्राम कलछिना, थाना भोजपुर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। ताजिम के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर और एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसके अलावा, पुलिस को ताजिम के पास से चोरी किए हुए 5 मोबाइल फोन भी मिले हैं।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घायल बदमाश का साथी कृष्णा कुमार, निवासी ग्राम कनहोई, थाना गभाना, जिला अलीगढ़, जो वर्तमान में किराए के मकान में रह रहा था, मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। यह मोबाइल फोन ताजिम और उसके साथी कृष्णा कुमार ने विभिन्न जगहों से चोरी किए थे, जिसमें एक मोबाइल फोन थाना सूरजपुर पर दर्ज हुए एक मुकदमे से संबंधित है।Read More
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
