सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की छठी पुण्यतिथि पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की छठी पुण्यतिथि पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सुषमा जी के योगदान को याद किया और उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुषमा स्वराज का विनम्र अभिवादन करते हुए कहा कि वह भाजपा की वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित थीं। उनकी स्मृति को नमन करते हुए गडकरी ने उनके कार्यों को याद किया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सुषमा स्वराज को उनकी ओजस्वी वाणी, ज्ञान और मधुर स्वभाव के लिए याद किया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने भारतीय राजनीति में उच्च मानदंड स्थापित किए, जो हमेशा याद रहेंगे। उनकी निष्ठा, स्पष्टता और राष्ट्र प्रथम की भावना हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज को ओजस्वी वक्ता और प्रभावशाली नेता बताया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन लोक कल्याण और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की मदद की और अपने कार्यों से हमेशा याद की जाएंगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुषमा स्वराज को सौम्यता और सादगी की मिसाल बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ अपना जीवन देश सेवा में समर्पित किया। संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान प्रेरणादायी है।
केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुषमा स्वराज को अपनी श्रद्धेय दीदी कहकर याद किया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के जाने के छह साल बाद भी उनकी मौजूदगी महसूस होती है। उनके व्यवहार में मां की ममता और बहन का प्यार झलकता था। वह अपने कार्यों और विचारों से हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। उन्होंने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
